Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 ईनामी सहित 6 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा।    छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से माओवादी अब बैकफुट पर आ रहे हैं. ताबड़तोड़ जारी कार्रवाई के बीच आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जगरगुण्डा पुलिस ने 6 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें से दो महिला नक्सली पर इनाम घोषित था. ये कार्रवाई थाना जगरगुण्डा पुलिस बल एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ की संक्युत टीम ने की है.

जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत जवानों ने 6 नक्सलियों को पकड़ा है, जिनमें शामिल दो महिला नक्सली पर 2-2 लाख रुपए का ईनाम घोषित था. सभी गिरफ्तार नक्सली साल 2024 में टेकलगुड़ेम कैम्प हमले की घटना में शामिल थे.

ज्ञात हो कि, शुक्रवार को टेकमेटला, नड़पल्ली, मल्लेमपेंटा की ओर निकले जवानों ने विभिन्न कार्रवाई में 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. डीआरजी बीजापुर, थाना उसूर, कोबरा 205, 210, सीआरपीएफ 196 और 229 की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. पकड़े गये माओवादियो से पूछताछ के आधार पर जंगल से 23 नग लकड़ी के और 08 नग लोहे के स्पाईक, लकड़ी का बेट लगा हुआ गैती (जमीन खोदने का औजार) बरामद किया गया था.