Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस ने 72 घंटे के भीतर ढूंढ निकाली मंदिर से चोरी हुई मूर्तियां, अलमारी में छुपाकर रखा था आरोपी, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ के ग्राम चिद्दो में मंदिर में मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस की टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने 72 घंटे के भीतर ही मामले को सुलझा लिया है। मंदिर से चोरी हुई चारों मूर्तियों को बरामद कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी भुवन चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मूर्तियों के अलावा चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पूरा मामला डोंगरगढ़ के ग्राम चिद्दो का है।

जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ थाने में ग्रामीणों ने 3 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया गया कि नाला पुल के पास स्थित पुराने सार्वजनिक मंदिर से गणेश जी, शिवलिंग और नंदी महराज की मूर्तियां 1 दिसंबर को चोरी हो गई थीं, इसके बाद 3 दिसंबर को हनुमान जी की मूर्ति भी गायब हो गई। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। बीते दिनों डोंगरगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने चक्का जाम तक कर दिया था। जिसके बाद सायबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरु कर दी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम बछेराभांठा का एक व्यक्ति चोरी की मूर्तियों को अपने घर में छुपाए हुए है।

पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी भुवन चंद्रवंशी ने चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के बाद वह मूर्तियों को अपने घर की आलमारी में छिपाकर रखे हुए था। आरोपी के घर के असमारी से गणेश जी, शिवलिंग, नंदी और हनुमान जी की मूर्तियां बरामद की गई। ऐसे पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मामले को सुलझाने में कामयाब रही। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल आरोपी भुवन चंद्रवंशी ने भगवान की मूर्ति क्यों चुराई इसका कारण तो स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक उसकी दिमागी हालत भी ठीक है लेकिन फिर भी ऐसा कृत्य उसने क्यों किया इस पर सवाल बना हुआ है।