Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस बल और CRPF ने चलाया ऑपरेशन, 38 लाख कैश समेत बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

रायपुर/धमतरी।   गरियाबंद एवं धमतरी पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है. माओवाद प्रभावित सुदूर अंचलों में गरियाबंद-धमतरी पुलिस बल एवं सीआरपीएफ ने व्यापक ऑपरेशन अभियान चलाया. इस दौरान ओडिशा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के माओवादियों द्वारा लगाए गए कई डंप बरामद किया गया है. वहीं 38 लाख रुपए नगद एवं नक्सल सामग्री जब्त की गई है.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर रेंज के अंदरूनी क्षेत्रों में सतत् नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. सूचना मिली कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थानीय माओवादी इकाइयों ने व्यापारियों एवं अन्य लोगों से अवैध रूप से लेवी वसूल की है. इस धन के साथ अन्य माओवादी सामग्रियों को गरियाबंद एवं धमतरी के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में छिपाया गया है.

सूचना मिलने पर गरियाबंद-धमतरी पुलिस बल एवं सीआरपीएफ को विशेष सर्चिंग अभियान पर 10 अगस्त को रवाना किया गया था और यह ऑपरेशन 12 अगस्त को पूरा हुआ. सर्चिंग के दौरान इस बल ने धमतरी-गरियाबंद के सीमा पर छोटे गोबरा एवं पेंड्रा के जंगल क्षेत्रों में जमीन में कई फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसे मिट्टी एवं झाड़ियों से छिपाकर लगाए गए डम्प में माओवादी सामग्री बरामद की गई. इसमें विभिन्न स्थलों से स्टील डिब्बे के अंदर 2000 नोट के 06 बंडल, 500 नोट के 52 बंडल प्रत्येक बंडल में 100 नोट कुल 38 लाख रुपए बरामद किया गया.

इसके अतिरिक्त 23 नग बीजीएल के राउंड,दो नग टिफिन आईईडी, IED बनाने से संबंधित सामग्री 13 नग डेटोनेटर, 01 बंडल फ्यूज वायर, 2 किलो लूज बारूद, यूरिया, 2 नग फ़्लैस लाइट, 03 नग मल्टी मीटर, सेंसर रिमोट, इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी वर्दी, काला कपड़ा एवं अन्य सामग्री बरामद की गई. इस संबंध में थाना मैनपुर में धारा 308 बीएनएस, धारा 17, 20, 21, 40 वि.वि.क्रि.अधि. तथा थाना मेचका में धारा 109,191(2),191(3),190 बीएनएस.25,27 आर्म्स एक्ट,4,5 वि.प.अ.तथा 10 वि.वि.क्रि.,13(क),16(क) 38(2),39(2) में अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.