Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्टंटबाजी करने वाले युवक पर पुलिस ने ठोका जुर्माना 

रायपुर।  यातायात पुलिस रायपुर ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नवा रायपुर में स्टंट और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालक पर सख्त कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि नवा रायपुर क्षेत्र में लगे कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे स्पीड बाइकर्स की पहचान कर उनके खिलाफ ई-चालान जारी किया जा रहा है.

सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर कार्रवाई

27 मार्च 2025 को एक वायरल वीडियो सामने आया, जिसमें दोपहिया वाहन सीडी डीलक्स (CG 04 NJ 5302) का चालक सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहा था. वीडियो में युवक को सांप की चाल की तरह बाइक चलाने और लेटकर वाहन चलाने के दृश्य दिखे. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन स्वामी खेलू विश्वकर्मा (निवासी ग्राम पलौद, मंदिर हसौद, रायपुर) को नोटिस भेजकर तलब किया.

जांच में पता चला कि वाहन चला रहा युवक मोहन विश्वकर्मा (19 वर्ष), वाहन स्वामी का भतीजा था, जो बिना अनुमति के बाइक लेकर नवा रायपुर की सड़कों पर निकल गया था. जांच में पाया गया कि चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, वाहन का बीमा नहीं था, और वाहन स्वामी ने बिना लाइसेंस के व्यक्ति को गाड़ी सौंप दी थी.

6000 रुपये का जुर्माना, सख्त चेतावनी

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस ने वाहन चालक और स्वामी के खिलाफ धारा 184, 3/181, धारा 5/180, धारा 146/196 कार्रवाई की गई. इसके तहत 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और दोनों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करें.

नवा रायपुर में स्टंटबाजों पर कड़ी निगरानी

पुलिस ने बताया कि नवा रायपुर में स्टंट करने और रील बनाने वाले बाइकर्स पर सख्त नजर रखी जा रही है. अक्सर युवा सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो डालकर दूसरों को प्रेरित करते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है. कई अभिभावक भी बच्चों की जिद के आगे मजबूर होकर स्पीड बाइक खरीदकर दे देते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है.

कैमरों की मदद से पुलिस रोजाना ऐसे बाइकर्स का ई-चालान जारी कर रही है. वर्ष 2025 के पहले तीन महीनों में 135 से अधिक चालान स्पीड बाइकर्स पर किए जा चुके हैं.