Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जंगल में पुलिस ने ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नक्सली बैनर और वर्दी बरामद

नारायणपुर- किसकोड़ो एरिया कमेटी के विरुद्ध नारायणपुर-कांकेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अस्थाई नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है. इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सलियों की विस्फोटक सामग्री, संचार उपकरण, नक्सली बैनर, नक्सली वर्दी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की. डीआरजी, बस्तर फॉईटर नारायणपुर और सीएएफ 5वीं वाहिनी कैंप अर्रा की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की. 

दरअसल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी कड़ी में ग्राम मातला बी, मसपुर के जंगल-पहाड़ में नक्सलियों की उपस्थित की सूचना पर 4 अप्रैल को थाना एड़का से डीआरजी, बस्तर फॉईटर और कैंप अर्रा से सीएएफ 5वीं वाहिनी की संयुक्त बल कुल 110 ग्राम मातला, वाडगेहनार की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुए थे.

5 अप्रैल को टीम की ओर से मसपुर तमोरा के जंगल में सचिंग के दौरान नक्सलियों की ओर से पहले से लगाए गए संत्री से पुलिस बल के आने की सूचना देकर नक्सलियों को अलर्ट कर दिया, जिस पर नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गए. पुलिस बल ने मौके पर नक्सलियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर दिया और मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, संचार उपकरण, नक्सली बैनर, वर्दी, नक्सल साहित्य और अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया है.