Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गौ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा : पिकअप से 8 गौवंश को किया बरामद, नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गौवंशो से भरी पिकअप पकड़ाई है. गौ सेवकों की सतर्कता से 8 गायों को सुरक्षित बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि इन मवेशियों को पिकअप में भरकर बूचड़खाना ले जाने की तैयारी थी. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित 2 आोरपियों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे गौ सेवक गुढ़ियारी के अध्यक्ष आदित्य यादव को गायों को पिकअप वाहन से कत्लखाने ले जाने की सूचना मिली थी. इस आधार पर आदित्य ने अन्य साथी सोहन निषाद, जागेश्वर विश्वकर्मा, योगेश वर्मा को बुलाया और रिंग रोड नंबर 3 के आमासिवनी ओवर ब्रिज के पास वाहन को रोकने की योजना बनाई.

जैसे ही वाहन आई, गौ सेवकों ने उसे रोक लिया. वाहन चालक मौके से कूदकर फरार हो गया. पिकअप वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों ने अपना नाम रोहित कुमार जांगड़े (निवासी मोखली, थाना आरंग) और धीरज (निवासी भखारा, थाना भखारा) बताया. पिकअप वाहन में आठ नग मवेशी अमानवीय ढंग से ठूंसे हुए मिले. गौ सेवकों ने मवेशियों समेत पिकअप वाहन को विधानसभा थाना पहुंचाया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. शिकायत में बताया गया कि वाहन चालक का नाम माखन साहू है, जो भखारा गांव का रहने वाला है.

सख्त कार्रवाई की मांग

आदित्य यादव ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर गौवंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.