Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्टंटबाजी और सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पर पुलिस की सख्ती

बिलासपुर। शहर में सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी और सड़क पर बर्थडे मनाकर रील बनाने का चलन तेजी से बढ़ने लगा है। पिछले कुछ महीनों से शहर और आउटर इलाकों की सड़कों पर लोग जान जोखिम में डालकर चार पहिया वाहनों की छत, बोनट पर बैठकर या खिड़की से बाहर निकलकर रील बना रहे हैं। बिलासपुर पुलिस ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए स्टंट करते और सड़क पर बर्थडे मनाने वालों की पहचान वीडियो के आधार पर कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिछले 5 महीनों में सड़क पर स्टंटबाजी, खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक मार्ग पर बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी अवैध गतिविधियों के 14 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 10 मामले स्टंटबाजी और 4 मामले सड़क पर बर्थडे मनाने से जुड़े हैं। इन मामलों में अब तक 33 वाहन जब्त किए गए हैं, जबकि 72 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।

एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने कहा कि जिस तरीके से गाड़ी के बोनट पर बैठना, गाड़ी के रूफटॉप पर बैठकर रील बनाने का जो काम है इसमें पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। लड़के के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है। गाड़ी जब्त की गई है। गाड़ी साधारण जुर्माने से नहीं छूटेगी, बल्कि न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस तरीके की हरकतों से न केवल अपनी जान को खतरे में डालना है, बल्कि सामने आने वाले व्यक्ति को भी खतरा उत्पन्न करता है।

उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर युवाओं से मैं कहना चाहूंगा कि ऐसा हमें बिल्कुल नहीं करना चाहिए। आपके ऐसे गलत काम से कोई भी इंप्रेस नहीं होता है।