Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेंज आईजी समेत 25 जिलों के पुलिस कप्तान का तबादला, जाने कौन होगा रायपुर का नया पुलिस कप्तान…

रायपुर। नई सरकार के बनने के बाद बेसब्री से जिस ट्रांसफर लिस्ट का प्रदेशवासियों को इंतेजार था वो अब गई है. राज्य सरकार ने रेंज आईजी समेत करीब 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला कर उन्हें नई जगह पदस्थ किया है. अब राजधानी रायपुर रेंज के नए आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर के नए एसएसपी संतोष कुमार सिंह होंगे. वहीं वर्तमान एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर भेजा गया है.

इसके अलावा आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया.

इसके अलावा आईपीएस दीपांशु विजय काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया.

 आईपीएस डी. रविशंकर को पुलिस अधीक्षक जशपुर को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया. इस सम्बंध में गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर दिया है.