Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

IND vs SA मैच की टिकटें कर रहे थे ब्लैक, पुलिस ने ग्राहक बनकर दो युवकों को किया गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 3 दिसंबर को होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रिका मैच की टिकटें ब्लैक करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवकों के पास से 2500 रुपए वाली 7 टिकटें बरामद की गई है, जिसे वह दोगुनी कीमत पर बेच रहे थे. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. 

मैच से पहले सभी थानों को टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत को लेकर अधिकारियों ने तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. सीएसपी सिविललाइंस रायपुर रमाकांत साहू ने जानकारी दी कि टिकटों की कालाबाजारी रोकने कई स्तरों पर तैयारी की गई है. लोगों से टिकट ब्लैक करने वालों के बारे में सूचना देने की अपील की गई है. 

पुलिस ने ग्राहक बनकर बुलाया था ब्लैकरों को

गिरफ्तार आरोपियों के नाम ऋतिक माखीजा पिता दीपक माखीजा (25 वर्ष) और देवव्रत माखीजा पिता संजय माखीजा (21 वर्ष) बताए गए हैं. दोनों आरोपी फाफाडीह में अमित सेल्स के पास रहते हैं और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. शिकायत मिलने पर पुलिस के मुखबिर ने इनसे ग्राहक बनाकर फोन से संपर्क किया. 5 हजार रुपए में रेट तय होते ही आरोपी टिकट लेकर शंकरनगर में भारत माता चौक पहुंचे और सिविललाइंस थाने की टीम ने उन्हें दबोच लिया. दोनों फोन के जरिये ग्राहकों से संपर्क कर रहे थे.