Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दामाखेड़ा आश्रम में उत्पात मचाने वाले 16 उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों में एक महिला और नाबालिग भी शामिल, मौके पर पुलिस बल तैनात

बलौदाबाजार। जिले के दामाखेड़ा स्थित कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम में शुक्रवार रात दर्जनभर से ज्यादा उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने पटाखे फोड़े और पत्थरबाजी की, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। उपद्रव मचाने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग और एक महिला समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार 1 नवंबर की रात लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर हुई, इस दौरान दुर्गेश देवांगन और प्रताप साहू अन्य आरोपियों के साथ लाठी, डंडा और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर गए। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखे फेंके। इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा भी रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों में एक नाबालिग और महिला भी शामिल

बता दें कि सिमगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। जिन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें नाबालिग समेत दुर्गेश देवांगन, भुवनेश्वर देवांगन, प्रताप साहू, हरि साहू, अजय साहू, राकेश कुमार ध्रुव, चाँद कुमार ध्रुव, आशीष कुमार ध्रुव, रामअवतार ध्रुव, अर्जुन निर्मलकर, देवलाल उर्फ मोनू वर्मा, पुरन देवांगन, किशन देवांगन, दुजराम देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन और रेखा देवांगन शामिल हैं। फिलहाल दामाखेड़ा में शांति व्यवस्था के लिए बल तैनात किया गया है, क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और हालात शांतिपूर्ण हैं।