Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फार्म हाउस में छापा मारकर पुलिस ने 14 जुआरियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर।  शहर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने रविवार को एक फार्म हाउस में छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों क पास से 3 लाख रुपए कैश, 5 लग्जरी कार और 17 मोबाइल फोन जब्त किया गया है. कोटा थाना में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, अजयपुर स्थित बंटी कश्यप के फार्म हाउस में बड़ी संख्या में शहर से जुआरी 52 परियों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे. मुखबिर की सूचना पर एसीसीयू प्रभारी एएसपी अनुज कुमार के नेतृत्व में एसीसीयू और कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने फार्म हाउस में दबिश दी. 

छापेमारी के दौरान कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि मिश्रीलाल कश्यप, हरिओम साहू, दीपक सोनी, ज्वाला सूर्यवंशी, प्रदीप पाण्डेय, राकेश कहार, शांतनु बघेल, राजेन्द्र कुम्हारे, मनोज कश्यप, यशोधर कश्यप, सागर कश्यप, महेन्द्र वर्मा, सिरीश कश्यप और राजकुमार तेजवानी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपियों से 3,04,200 नगद, 17 मोबाइल फोन और मौके पर खड़ी 5 लग्जरी कारें—इनोवा (CG10 AE 8187), टियागो (CG10 AM 1573), बलेनो (CG10 AZ 5491), किया सेल्टॉस (CG10 BK 3849) और विटारा ब्रेजा (CG10 BE 7804) जप्त की है. गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है.