Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस ने 340 लीटर महुआ शराब के साथ 12 आरोपियों को किया गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध शराब के साथ 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 340 लीटर महुआ शराब मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

50 क्विंटल लाहान नष्ट किया गया

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने गांव कोपेडीह में रेड मारी थी। इसी दौरान 340 लीटर महुआ शराब के साथ 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई महुबा शराब की कीमत 68,000 बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने महुआ शराब बनाने वाले सामानों को नष्ट कर दिया है।

पति-पत्नी ने घर में रखी थी कच्ची शराब

कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति-पत्नी ने अपने घर में कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री खोल कर रखी थी। दोनों थोक के भाव में शराब की बिक्री करते थे और पकड़े ना जाएं इसलिए घर के अंदर तलघरनुमा कमरा बनाकर वहां शराब बनाते थे। दोनों के पास से छापेमारी के दौरान 300 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है।

पुलिस ने सूचना मिलने पर घर में मारा छापा

मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम जाली में पति-पत्नी भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं। जिसके बाद पुलिस ने अचानक घर में छापा मारा। घर के अंदर घूसने पर पुलिस को सबकुछ समान्य लग रहा था। लेकिन तभी पुलिस की टीम को नीचे जाने का रास्ता दिखाई दिया, जब पुलिस तलघर में पहुंची, तो उसके होश उड़ गए। तलघर में शराब बनाने की पूरी फैक्ट्री लगी हुई थी।

आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

बातचीत के दौरान पुलिस ने बताया कि, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम जाली निवासी दीपक कुमार नेताम उर्फ बाबा पिता लखनलाल नेताम और उसकी पत्नी पूजा नेताम भारी मात्रा में शराब बनाते थे। इसको दोनों आसपास के क्षेत्रों में थोक में शराब की बिक्री करते थे। वहीं मौके से पुलिस ने 300 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है और आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है।