Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर पहुंचे कवि कुमार विश्वास, बांग्लादेश के हिंदुओं पर जताई चिंता, कहा –

रायपुर। ‘अपने अपने राम’ कार्यक्रम के लिए रायपुर पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई और इस घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा, इस घटना पर भारत सरकार को कठोरता से संज्ञान लेना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार इस पर विचार कर रही होगी।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 27 दिसंबर को बांग्लादेश के पिरोजपुर के डुमरीटोला गांव में साहा परिवार के घर के कई कमरों को अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया. पिरोजपुर की यह घटना उस घटना के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है, जब दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर चटग्राम के पास एक और हिंदू परिवार के घर में आग लगा दी गई थी. परिवार के सदस्यों ने बताया कि तड़के सुबह तेज गर्मी से उनकी नींद खुली, लेकिन दरवाजे बाहर से बंद होने की वजह से वो शुरू में घर के अंदर ही फंसे रह गए।

प्रभावित दोनों परिवारों के सभी 8 सदस्य टीन की चादरें और बांस की बाड़ काटकर किसी तरह बाहर निकल पाए। हालांकि, उनका घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया और उनके पालतू जानवर मारे गए. पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।