Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीएम मोदी रात 8 बजे करेंगे देश को संबोधित, ऑपरेशन सिन्दूर के बारे में देंगे जानकारी

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज रात 8 बजे देश के नाम संबोधन देने वाले हैं। भारत पकिस्तान के बीच सीज़ फायर की घोषणा के बाद LOC पर पूर्ण रूप से शांति है। ऑपरेशन सिन्दूर के जरिये भारतीय सेना ने अपने शौर्य का खूब परिचय दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायु सेना ने आतंकियों के कई पोस्ट्स तबाह कर दिए। पीएम मोदी आज इस ऑपरेशन की जानकारी देंगे।

बता दें कि, पहलगाम हमले के बाद जब से पाकिस्तान के खिलाफ तनातनी की शुरुआत हुई तब से पीएम मोदी लगातार सक्रिय हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद वह लगातार बैंठकें कर रहे थे। वह लगातार सेना प्रमुखों, सीडीएस, एनएसए से ऑपरेशन का जायजा ले रहे थे।

चार दिन के तनाव के बाद भारत-पाकि के बीच शनिवार को सीजफायर की घोषणा की गई। इसके बाद से सीमा पर तनाव कम हुआ है। भारत की आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बने हालात ऐसे थे, जिसमें दो देशों के बीच संघर्ष शुरू हो गया था लेकिन इस संघर्ष पर विराम लग गया। हालांकि, ये संघर्ष विराम आगे भी जारी रहेगा या नहीं, ये पाकिस्तानी सेना की गतिविधि और DGMO की बातचीत पर निर्भर है।

हम अगले मिशन के लिए तैयार- DGMO

सीजफायर के बाद लगातार आज तीनों सेनाओं के DGMO ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस पीसी में तीनों सेनाओं ने कहा कि सीजफायर हुआ लेकिन भारतीय सेना अगले मिशन के लिए तैयार है। रविवार को भी DGMO की बैठक हुई थी। सीजफायर की घोषमा तो गई है लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है। सेना का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ उसके ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारतीय सेना को खुली छूट दे दी गई है कि, अगर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन हुआ, तो जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को पूरा अधिकार है.