Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बस्तर में गरजे पीएम मोदी, कहा – छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सिर फोड़ने की धमकी दे रहे, इन धमकियों से डरने वाला नहीं…

जगदलपुर-  छत्तीसगढ़ की 11 सीट में से पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को चुनाव होना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बस्तर के छोटे आमाबल गांव से छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद रैली का आगाज किया. पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए चरणदास महंत के सिर फोड़ने वाले बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं. मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है. आप ही बताए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं, मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया उन्होंने बचाने का काम किया.

पीएम मोदी ने कहा, बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप हैं. यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है. यहां के युवाओं को जिसने धोखा दिया है उनकी तेजी से जांच हो रही है. मैंने 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का फैसला किया है. आदिवासी समाज का उत्थान करना है. 24 हजार करोड़ की पीएम जन मन योजना शुरू की गई. इससे आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाया जाएगा.

मोदी ने कहा, मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है. यहां के पूरे परिवार को विकसित बनाना है. छत्तीसगढ़ से मेरा इतना प्यार है कि देश के कई प्रधानमंत्री से भी ज्यादा मैं यहां आया हूं. परिवार से मेरा राम-राम कहना.