Special Story

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

10वीं-12वीं के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ : पुनर्मूल्यांकन के रिजल्ट पर उठ रहे सवाल, माशिमं ने 100 से ज्यादा शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए भेजा प्रस्ताव

रायपुर।  उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के नाम पर 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है. कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में लगभग 6 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. अब पुनर्मूल्यांकन के रिजल्ट ने सवाल खड़ा कर दिया है. इस मामले में 100 से ज्यादा शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर वेतनवृद्धि रोकने शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया, 57 शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर वेतन वृद्धि रोकी जाएगी. 20-40 अंक बढ़ने पर 48 व्याख्याताओं को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा. 41-49 अंक बढ़ने पर 6 व्याख्याताओं को पांच वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट के साथ वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी. 50 या उससे अधिक अंक बढ़ने पर पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट और एक वेतनवृद्धि रोकने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है. उन्होंने बताया कि अंक बढ़ोतरी के हिसाब से कार्रवाई करने के लिए नियम बनाया गया है. इसी नियम के तहत कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है.

बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तरपुस्तिका जांचकर्ताओं की गम्भीर लापरवाही सामने आई है. पैसा कमाने की रेस ने उत्तर पुस्तिका जांचकर्ताओं ने विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया है. पुनर्मूल्यांकन में 10-50 से भी अधिक अंक बढ़े हैं. अब इस पर सवाल उठ रहे कि बोर्ड ने व्याख्याताओं से जांच कराया था या चपरासी से ? 12वीं कक्षा के मामले में माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया, 68 शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर वेतन वृद्धि रोकी जाएगी. 20-40 अंक बढ़ने पर 61 व्याख्याताओं को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही वेतन वृद्धि रोका जाएगा. 41-49 अंक बढ़ने पर 3 व्याख्याताओं को पांच वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट के साथ वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी. 50 या उससे अधिक अंक बढ़ने पर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट और एक वेतनवृद्धि रोकने का प्रस्ताव भेजा गया है.