Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन मारपीट और चाकूबाजी की प्लानिंग करना पड़ा भारी, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा, एक फरार

दुर्ग। इंस्टाग्राम (Instagram) में ऑनलाइन आकर मारपीट और चाकूबाजी की प्लानिंग करना युवाओं को इतना भारी पड़ा कि ऑनलाइन वीडियो चैटिंग के दो घंटे के भीतर ही वे पुलिस की गिरफ्त में आ गए और अब सीधे जेल पहुंच गए हैं. आरोपी संदीप शर्मा की पत्नी का अफेयर किसी अन्य लड़के से था, उस लड़के से बदला लेने के लिए संदीप अपने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की प्लानिंग कर रहा था.

दरअसल, छठ पूजा के दिन इंस्ट्राग्राम में चार-पांच युवक ऑनलाइन आकर भिलाई के कैंप 1 स्थित 18 नंबर सड़क निवासी एक युवक से मारपीट करने के साथ हुडदंग मचाने की प्लानिंग बना रहे थे. इसी बीच किसी ने यह वीडियो एसपी दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के पास भेज दिया. जिसके बाद एसपी शुक्ला ने तत्काल छावनी सीएसपी हरीश पाटिल को इन आरोपियों को पकडऩे के निर्देश दिए.

सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि वीडियो में हुई बातचीत के मुताबिक सभी पावर हाउस चौक पर मिलने वाले थे, इससे पहले वे पहुंचकर कुछ कर पाते, वहां पहुंचते ही छावनी और खुर्सीपार पुलिस की टीम ने फिल्मी स्टाइल में उन्हें घेर कर तीन आरोपियों को धर दबोचा. इनके पास से पुलिस ने धारदार हथियार भी जब्त किए. इन आरोपियों में मनीष मानिकपुरी (रायपुर), संदीप शर्मा (अमलेश्वर) और बॉबी सिंह (खुर्सीपार) का रहने वाला है. इस पूरे मामले में छावनी पुलिस ने इन पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया, लेकिन जेल जाने से पहले पुलिस के सामने आरोपियों ने कान पकड़कर यह कहा कि ‘रील्स बनाना पाप है.’ छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि इन तीनों आरोपियों का एक साथी फरार है, उसे भी पुलिस जल्द ढूंढ निकालेगी.