Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’ के लिए योजना मंत्री ओपी चौधरी ने पत्र लिख मंत्रियों-विधायकों से मांगे गए सुझाव

रायपुर-   छत्तीसगढ़ के वित एवं योजना मंत्री ओपी चौधरी ने विकसित भारत की तर्ज पर विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047 के लिए जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सभी मंत्रियों और विधायकों को पत्र लिखकर विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने सुझाव देने का आग्रह किया है। सुझाव 30 जून तक मंगाए गए हैं। सुझाव लिखित में या फिर वेब पोर्टल मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ के जरिए दिए जा सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना की है। इस परिकल्पना को साकार करने छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2024 में घोषणा की गई थी कि राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर 2024 को राज्य का विजन डॉक्यूमेंट ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’जारी कर प्रदेश की जनता जनार्दन को समर्पित किया जाएगा।

राज्य शासन ने ‘‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ से संबंधित विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का जिम्मा राज्य नीति आयोग को सौंपा है। इस संबंध में आयोग द्वारा सभी विभागों, सेक्टर विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

योजना मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी विकसित छत्तीसगढ़ की उनकी परिकल्पना साझा करने के लिये आयोग ने एक वेब पोर्टल ‘मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ तैयार किया गया है। जिसके जरिए वे अपने सुझाव दे सकते हैं।

श्री चौधरी ने मंत्रियों और विधायकों को लिखे पत्र में कहा है कि विकसित उत्तीसगढ़ की परिकल्पना के संबंध में वे अपने सुझाव 30 जून 2024 तक सदस्य-सचिव, राज्य नीति आयोग, नीति भवन, नवा रायपुर को या फिर आयोग के वेब पोर्टल श्मोर सपना-मोर विकसित छत्तीसगढ़ (https://sdgspc.cg.gov.in/viksitcg/#home) के जरिए भेज सकते हैं।