Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीएचई सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की

रायपुर।     लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने आज जल जीवन मिशन के संचालक सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के साथ बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों में मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में एकल ग्राम योजनाओं में हर घर जल सर्टिफिकेशन कराकर हस्तांतरण की कार्यवाही जल्द करने को कहा। उन्होंने स्त्रोतविहीन योजनाओं में स्त्रोत सुनिश्चित कर गांवों में शीघ्र जल आपूर्ति प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री अब्दुलहक ने बिलासपुर जिला पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में निर्मित आरसीसी उच्च स्तरीय टंकियों में मानक के अनुरूप क्लोरीनेटर स्थापित करने, अप्रारंभ उच्चस्तरीय जलागारों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने, क्रेडा द्वारा स्थापित किए जा रहे सोलर पंपों के लिए उपयुक्त स्त्रोत उपलब्ध कराने, जियो-टेगिंग का कार्य जल्दी पूर्ण करने तथा सभी जल स्त्रोतों का लैब व एफटीके के माध्यम से जल परीक्षण कर आईएमआईएस में एंट्री करने के निर्देश दिए।

विभागीय सचिव श्री अब्दुलहक ने बैठक में पोस्ट-मॉनसून जल की गुणवत्ता का परीक्षण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने तथा बिलासपुर संभाग में प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश सभी कार्यपालन अभियंताओं को दिए। जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक एस.एन. पाण्डेय और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह सहित बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़ तथा सारंगढ़- बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता समीक्षा बैठक में मौजूद थे।