Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पेट्रोल पंप मैनेजर ने दो साल में की 66 लाख की हेराफेरी, मालिक ने चेक किया तो सामने आई करतूत, अपराध दर्ज

रायपुर- राजधानी रायपुर के विधानसभा थाने में पेट्रोल पंप के मैनेजर पर गबन का केस दर्ज किया गया है। आरोपित ने पद में रहते हुए तीन साल में 66 लाख की हेराफेरी की है। बजरंग चौक मठपारा निवासी विजय कुमार पाली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

प्रार्थी का दोंदेखुर्द में श्री बालाजी फ्यूल्स के नाम से पेट्रोल पंप है। यहां नारद यादव मैनेजर के पद पर विगत 14 वर्षों से कार्यरत था। लंबे समय से कार्यरत होने के कारण सभी विश्वास करने लगे थे। कोविड के दौरान प्रार्थी संक्रमित हो गया था, जिसके कारण उसका पेट्रोल पंप में आना-जाना बहुत कम हो गया।

पेट्रोल पंप की देखरेख व हिसाब-किताब की जिम्मेदारी मैनेजर नारद यादव करने लगा। पेट्रोल पंप में बहुत सारे व्यावसायिक पक्षकार उधार में भी डीजल व पेट्रोल क्रय करते हैं, जिनका हिसाब सुविधानुसार 15 दिन अथवा एक माह में किया जाता है।

प्रार्थी को लगा कि कुछ दिनों से पेट्रोल पंप में जो डीजल व पेट्रोल विक्रय हो रहे हैं उसके मूल्य के अनुसार राशि नहीं आ रही है। इसके बाद पेट्रोल पंप के प्रतिदिन होने वाली बिक्री रजिस्टर बिल, इनवाइस का बारीकी से निरीक्षण किया तो पता चला कि मैनेजर नारद यादव ने वर्ष 2021 से अभी तक लगभग 66 लाख रुपये की हेराफेरी कर गबन किया है।