Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर किया चक्काजाम

रायपुर।    राजधानी में नशे के कारोबार, मारपीट और चाकूबाजी की घटनाओं से परेशान लोगों ने अपने आक्रोश को जाहिर करते हुए रामनगर के कर्मा चौक में चक्का जाम किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घटनाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से कई बार शिकायत कर चुके हैं फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले कई दिनों लगातार गुढ़ियारी और रामनगर क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार, सामाजिक तत्व के द्वारा गुंडागर्दी, मारपीट, चाकू-बाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है. जिसको लेकर कई बार पुलिस प्रशासन को शिकायत भी कर चुके हैं. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जिससे आक्रोशित होकर आज लोगों ने रामनगर के कर्मा चौक में प्रदर्शन कर चक्का जाम किया. इसकी शिकायत हमने कल गुढ़ियारी थाना प्रभारी को भी दी है. इसके बाद भी अगर बात नहीं बनी तो आने वाले समय में लोगों ने गृहमंत्री का दरवाजा खटखटाने की बात की है.

मामले में गुढ़ियारी थाना प्रभारी के.के कुशवाहा ने कहा कि स्थानीय लोगो ने कल कहा था कि हम लोग आज चक्काजाम करेंगे. इनका कहना है कि रात्रि गस्त नहीं होती है जिसको लेकर मैने राम-नगर चौकी प्रभारी से भी रात्रि गस्त को लेकर बातचीत की है. लगातार गस्त भी हो रही है. अपराध पर हम लगाम लगा रहे हैं. पिछले दिनों जो वारदात हुई है उसके लिए हम लोग पतासाजी कर रहे हैं. जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे. थाना प्रभारी ने जनता से अपील की है कि घटना होने पर तत्काल पुलिस सूचना दी जानी चाहिए. अवैध नशा जहां मिल रहा है बताए, मैं कार्रवाई करने को तैयार हूं.