Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से भड़के लोग, विद्युत वितरण केंद्र में जड़ा ताला, कलेक्टर ने EE को थमाया नोटिस

मुंगेली। जिले के सरगांव नगर में लगातार अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने आक्रोश जताते हुए विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर ऑफिस में ताला जड़ दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. लोगों ने आरोप लगाया कि इस भीषण गर्मी में सुबह से देर रात तक बिजली की आंख-मिचौली चल रही है, जिससे पानी की भारी किल्लत हो गई है।

आक्रोशित नगरवासियों ने कहा, शिकायत करने पर भी कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे. वहीं इस मामले में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के संभागीय अभियंता (EE) अंशु वासने को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि यह मामला विभागीय लापरवाही और अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की कर्तव्यहीनता का प्रतीक है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है। कलेक्टर ने कहा है कि यदि EE तीन दिवस के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया तो उनके विरुद्ध एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।