Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा को देखने पहुंच रहे है बड़ी संख्या में लोग, जनसम्पर्क स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित किए जा रहे राज्योत्सव 2025 में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी ने दर्शकों को लुभा रही है। प्रदर्शनी का मुख्य फोकस छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर केंद्रित है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

छाया चित्र प्रदर्शनी में एलईडी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं जैसे महतारी वंदन, नियद नेल्ला नार, कृषक उन्नति योजना, पीएम आवास, पीएम सूर्य घर, जल जीवन मिशन, पंडित दीनदयाल उपध्याय भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना के साथ ही राज्य में सड़क, बिजली, सिंचाई तथा रेल नेटवर्क आदि क्षेत्रों में हो रहे उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के अनेक वाद्य यंत्रों को भी प्रदर्शित किया गया हैं। इसे भी लोग बड़ी उत्सुकता से देख रहे है। इसके अलावा यहां आने वाले लोगों को स्टॉल पर विभिन्न प्रकाशन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिसमें उदित छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ बजट 2025-26, हम सबके राम, जनादेश रिपोर्ट, जशपुर हिंदी, दंतेवाड़ा हिंदी, वंडर्स ऑफ दंतेवाड़ा, जनमन, अद्भुत अतुल्य दंतेवाड़ा, अद्भुत जशपुर जैसी लघु पत्रिकाएं और पॉम्पलेटस शामिल हैं। इन सामग्रियों में राज्य की प्रमुख योजनाओं, बजट प्रावधानों और स्थानीय विकास की कहानियां समेटी गई हैं।

छाया चित्र प्रदर्शनी के संबंध में लोगों ने कहा कि राज्य की प्रगति को नजदीक से समझने का बेहतरीन माध्यम हैं। यह राज्य सरकार की पारदर्शिता और जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का बढ़िया प्रयास है। साथ ही यह प्रदर्शनी राज्य की विकास गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। यहां वितरित किए जा रहे विभिन्न प्रकाशन प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक हैं।