Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस भवन से पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी: मंत्री केदार कश्यप ने कसा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का iPhone 15 Pro रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से चोरी हो गया। इस घटना के बाद जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच हुआ है। वहीं मंत्री केदार कश्यप ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस के भीतर ही साजिश की आशंका जताई है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दीपक बैज को पूरे प्रदेश को बताना चाहिए कि उनकी जासूसी कौन कर रहा है? कौन उनके राज़ जानना चाहता है, जो उनके मोबाइल तक की चोरी करवा रहा है। उन्होंने कहा कि दीपक बैज का अंदेशा और शक यदि कांग्रेस के किसी नेता पर है, नेताओं ने साजिश की है। इसमें शक यदि आपको भूपेश बघेल या टीएस सिंहदेव के ऊपर है, तो आप उसे उजागर कीजिए ताकि हम पूरी कोशिश करें कि आपका मोबाइल आपको सरकार के माध्यम से सही-सलामत उपलब्ध करा सकें।

मंत्री कश्यप ने आगे कहा कि दीपक बैज बताइए कि आपके ऐसे कौन से राज़ हैं जो आपकी ही पार्टी के लोग जानना चाहते हैं। यदि वह राज जनता के बीच उजागर होगा तो कहीं कांग्रेस की आज जो स्थिति है, जो बद से बदतर होती जा रही है, वो और खराब न हो। इसलिए दीपक बैज से उम्मीद है कि आप सही बात को जनता के बीच लाने का काम करेंगे।

कैसे पार हुआ दीपक बैज का मोबाइल

रविवार को छत्तीसगढ़ NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चल रही थी। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कुछ देर के लिए बैठक हॉल से बाहर मीडिया से बातचीत करने निकले थे। इसी बीच किसी चोर ने बैज का I-phone 15 pro चोरी कर ले गया। मोबाइल गुम होने की सूचना खम्हारडीह थाना में दी गई है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।