Special Story

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही के दौरान रायगढ़ जिले में अलसी बीज वितरण में कथित भ्रष्टाचार…

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चुनावी चंदे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का हमला, कहा- बेनकाब हो चुकी है भाजपा, चुनाव आयोग रद्द करे मान्यता…

रायपुर- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनावी चंदे पर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इसमें बहुत बड़ा घोटाला हुआ है. चुनावी चंदे के इस खेल में भाजपा बेनकाब हो चुकी है. चुनाव आयोग से मांग है कि भाजपा की मान्यता रद्द की जाए. 

चुनावी चंदा पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूँ. कोर्ट की मदद से चुनावी चंदा की जानकारी सार्वजनिक हो पाई. केंद्र सरकार की मिलीभगत चुनावी चंदा में है. भाजपा की पोल इससे खुल गई है.

उन्होंने कहा कि चुनावी चंदा में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है. भाजपा की सरकार इस घोटाला में शामिल है. केंद्रीय जाँच एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया है. वसूली का टारगेट केंद्रीय जांच एजेंसियों को दिया गया. चुनावी चंदा का घोटाला अब तक सबसे बड़ा घोटाला है.

दीपक बैज ने कहा कि पहले कंपनियों पर छापा फिर उससे चंदा वसूली किया गया. जिन कंपनियों ने चंदा दिया उसे बाद काम का ठेका दिया. चुनावी चंदे के इस खेल में भाजपा बेनकाब हो चुकी है. चुनाव आयोग से मांग है कि भाजपा की मान्यता रद्द की जाए.