Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

PCC चीफ दीपक बैज ने किया मतदाताओं का आभार व्यक्त, BJP पर साधा निशाना, कहा- पूरे देश में 150 पार भी नहीं पहुंचेगी भाजपा

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हुआ. इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले गये. मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भीषण गर्मी की परवाह किए बिना अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को मतदान करके निभाया, यह छत्तीसगढ़ के मतदाताओं की अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूकता को दिखाता है. कांग्रेस पार्टी सभी मतदाताओं का अभिनंदन करती है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि तीसरे चरण के साथ ही राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो गया है. सभी 11 सीटों पर कांग्रेस के जीत की संभावनायें प्रबल है. कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है. छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव के लिये मतदान किया है. जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध मतदान किया. आज मतदान हुये सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में रूझान साफ दिख रहा था. लोग मोदी सरकार की विदाई के लिये भीषण गर्मी में अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों तक आये और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया. पहले दो चरणों से ही साफ हो गया था प्रदेश की जनता में मोदी सरकार के लिये आक्रोश है. तीसरे और अंतिम चरण में मतदाताओं के रूख ने पुख्ता कर दिया कि राज्य की जनता मोदी सरकार के 10 साल के कुशासन और वादाखिलाफी से परेशान है. जनता ने अपने मतदान की शक्ति से देश के हालात को बदलने का मन बना लिया था और मतदान केंद्र पहुंचकर भाजपा सरकार के खिलाफ वोट किया.

पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समान ही पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण है. भारतीय जनता पार्टी के 400 पार का नारा खोखला साबित हो गया. जनता समझ गयी कि भाजपा 400 पार का नारा संविधान बदलने के लिये दे रही है. तीन चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी. 400 का नारा देने वाली भाजपा 150 तक पहुंचने के पहले ही हांफने लगी है.