Special Story

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा – जिन नेताओं को मंत्री पद नहीं मिला उनको भाजपा ने पकड़ा दिया झुनझुना, कांग्रेस में बदलाव को लेकर कही ये बात…

रायपुर-  दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के तीनों क्लस्टर के संयोजक और सह संयोजकों के बैठक में शामिल होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, ये उनकी पार्टी का मामला है, लेकिन जिन नेताओं को मंत्री पद नहीं दिया गया उनको क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई. पार्टी ने इन्हें झुनझुना पकड़ा दिया. आपस में अंदरूनी कलह बहुत है. डर की वजह से बाहर नहीं बोल पा रहे है.

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद संगठन में चर्चा हुई. हम संगठन में जल्द बदलाव करेंगे. नई ऊर्जा, नई रणनीति के साथ कार्यकर्ताओ में जान फूकेंगे.

IAS तबादले के बाद IPS अफसरों के तबादले की सूची अटकी है, इस मामले में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा, सरकार में प्रशासन महत्वपूर्ण कड़ी होती है. प्रशासन के अधिकारियों के बीच भय का माहौल बनाया जा रहा है. भाजपा सरकार में बड़े अधिकारियों को संघ और पार्टी कार्यालय जाना पड़ रहा. आज तक कांग्रेस में ऐसा कभी नहीं हुआ कि वे अफसर कांग्रेस कार्यालय आए हो, लेकिन भाजपा दफ्तर में अधिकारियों की लंबी लाइन लगी हुई है. भाजपा प्रशासन में डर भय का माहौल बनाकर सरकार चलाना चाहती है.