Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

न्याय यात्रा से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, कहा – राहुल गांधी के इस यात्रा से देश में बदलाव के संकेत

रायपुर-  भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर वापस लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे पार्ट न्याय यात्रा की शुरुआत हुई. इसमें देशभर के नेता और छत्तीसगढ़ के नेता शामिल हुए. ऐतिहासिक शुरुआत मणिपुर इंफाल से हुई. यह यात्रा मुंबई तक 6700 किलोमीटर गुजरेगी. 20 मार्च को समापन होगा. इस यात्रा को ऐतिहासिक जन समर्थन मिलेगा.

बैज ने कहा, राहुल गांधी के इस यात्रा से देश में नए बदलाव का संकेत मिलेगा. भाजपा की ओर से राम मंदिर का अनुष्ठान और कांग्रेस की जारी यात्रा को लेकर दीपक बैज ने कहा, यात्रा का प्रभाव गरीब युवा पीड़ित बेरोजगारो को न्याय दिलाने के लिए है, ताकि सबके बीच में राहुल गांधी पहुंचे और उनकी भावनाओं को बातों को सुने. हम नया एजेंडा बनाकर लोकसभा चुनाव में जा सके और एक संकेत दे सके. लगातार शंकराचार्य इसका विरोध कर रहे हैं. मंदिर अधूरा है. रामनवमी में इसका शुभारंभ करना चाहिए.

बैज ने कहा, पीएम अच्छा कार्य करते तो रोजगार, महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर जाते, लेकिन उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए मंदिर के नाम से प्रोपेगेंडा देश की जनता की भावनाओं से खेल कर चुनाव लड़ना चाहते हैं. न्याय यात्रा ऐतिहासिक और सफल रहेगा.