Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कांग्रेस के टुकड़ों में बंटे होने वाले सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का पलटवार, कहा- 

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के कांग्रेस के टुकड़ों में बंटे होने वाले बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना घर देखना चाहिए. भाजपा ने बृजमोहन अग्रवाल के साथ क्या हश्र किया है, वे खुद जानते हैं. कैबिनेट मंत्री पद से ऐसे हटाया गया जैसे दूध में गिरे मक्खी को हटाते हैं. बृजमोहन अब बस अपना पीड़ा व्यक्त करते हैं. 

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए टीएस बाबा के बयान को निजी बयान बताते हुए कहा कि आज मैं हाईकमान के आशीर्वाद से हूं. निश्चित रूप से मैं अपने जिम्मेदारियों को निभा रहा हूं. इसके साथ ही मोइली कमेटी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से वन-टू-वन चर्चा की है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार की समीक्षा कर कमेटी ने आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.

दीपक बैज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के साथ बैठक हुई है. आगामी समय में हम अलग-अलग मुद्दों को लेकर घेराव करने वाले है. हम एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा होती है. लड़ने की इच्छा सभी की होती है. वहीं भाजपा के विभीषिका दिवस पर कहा कि भजपा के पास न कोई काम है, न ही कोई एजेंडा है. इसीलिए इन्हें कांग्रेस दोषी नजर आती है.