Special Story

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर PCC चीफ दीपक बैज का पलटवार, कहा-

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं की ड्यूटी लगाए जाने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है. कांग्रेस वोट चोरी के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है, जबकि बीजेपी ने वोट खरीदी अभियान शुरू कर दिया है. इसी कारण छत्तीसगढ़ से भाजपा नेता वहां जा रहे हैं. वे बिहार के प्रभारी हैं तो उन्हें अपनी उपस्थिति दिखानी है. बैज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का जो पैसा है, उसे भी पहुंचाना है.

नक्सलियों के सरेंडर पर बैज का बड़ा आरोप

दीपक बैज ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर फिर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सबको पता है कि आत्मसमर्पण की प्रक्रिया कैसे होती है. पूर्व भाजपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल में भी इसी तरह की घटनाएं होती रही हैं. उन्होंने सरकार से मांग की है कि अब तक जितने भी नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, उनका पूरा रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जाए.

बिजली बिल में वृद्धि पर प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का बयान

बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर आज कांग्रेस ने कांकेर कलेक्टरेट का घेराव किया. इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम कर रही है. बढ़े बिजली बिल को लेकर कांग्रेस ने सभा और कलेक्टोरेट घेराव कर विरोध दर्ज कराया है. इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भी कार्यक्रम में शामिल हुए.