Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीएम मोदी के खिलाफ चरणदास महंत के बयान से पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया किनारा, इधर भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करने की तैयारी में…

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के राजनांदगांव की सभा में पीएम मोदी को लेकर दिया गया एक विवादित बयान सोशल मीडिया के सुर्खियों बटोरता रहा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान पर जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से सवाल किया गया तो उन्होंने इससे किनारा करते हुए कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी ही नहीं है.

बता दे कि 2 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल किया. इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत भी मौजूद शामिल हुए. इस दौरान जनसभा भी आयोजित की गई थी. मंच में पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में डॉ. महंत ने विवादास्पद बयान दिया था. डॉ. महंत ने कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला, मुड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए. ये आदमी भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव हो सकते हैं. इन्हें जीताकर दिल्ली भेजिए.

भाजपा करेगी चुनाव आयोग से शिकायत

जानकारी के मुताबिक इस मामले को बीजेपी कड़ाई से लेते हुए इसकी शिकायत आज बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के शिकायत करेगी. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा.