Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा, कहा – प्रदेश बन गया है नकली दवाओं का केंद्र

रायपुर। प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकारी अस्पताल में जांच और इलाज नहीं हो पा रहा, नकली दवा का केंद्र प्रदेश बन गया है, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व्यवस्था सुधारने के बजाय पर्दा डालने का काम कर रहे, प्रदेश के सभी अस्पतालों में जानबूझकर नकली दवाइयां भेज रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग नहीं संभल रहा, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अन्य मुद्दों पर भी बयान दिया है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सवालों का जवाब देने बीजेपी ने विधायक और पूर्व विधायकों को निर्देशित किया है। इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि SIR में चुनाव आयोग जवाब देगा। क्या बीजेपी चुनाव आयोग की प्रवक्ता है क्या? निष्पक्ष रूप से SIR का काम चुनाव आयोग को करना चाहिए, किसी राजनीतिक दल का एजेंडा नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को मामले में बीजेपी को नोटिस देना चाहिए।

दीपक बैज ने कहा कि ‘रेडी टू ईट’ योजना का काम महिलाओं को देने की बात भाजपा ने कही थी, लेकिन चुनिंदा लोगों को छोड़कर किसी को काम नहीं दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गौठान और रीपा (RIPA) बंद कर दिए गए, जिससे महिलाएं बेरोजगार हो गईं। बीजेपी ने महिलाओं को धोखा देने का काम किया है।

बेमौसम बारिश से बर्बाद हुए फसल को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार को फसलों के नुकसान का आकलन करना चाहिए। जो फसल बर्बाद हुए हैं, उनके लिए सरकार ने क्या किया ? बर्बाद फसलों का आकलन कर मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए।