Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पांचवें स्थान पर भगवान श्रीराम को मानते हैं PCC चीफ दीपक बैज, देवी-देवताओं पर दिया बड़ा बयान…

धमतरी- लोकसभा की चुनावी रणनीति बनाने धमतरी पहुंचे पीसीसी चीफ दीपक बैज का देवी-देवताओं को लेकर बड़ा बयान सामने सामने आया है. दीपक बैज ने अपनी मान्यता के अनुसार देवताओं का क्रम बताते हुए भगवान राम को 5वें स्थान पर रखा. उन्होंने कहा, पहले घर के देवी-देवता फिर गांव के देवी-देवता फिर दंतेश्वरी माता और फिर महादेव उसके बाद भगवान श्रीराम को मानता हूं.

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धमतरी पहुंचकर राजीव भवन में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा, भाजपा ईडी और आईटी का सहारा लेकर दबाव बना रही है. कांग्रेस को ईडी और आईटी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

दीपक बैज ने बैठक को लेकर कहा, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है. भाजपा से ज्यादा सीट जीतने के लिए कार्यकर्ताओं में जोस भर रहे हैं. लोकसभा चुनाव जीतने वाले चेहरे को टिकट दिया जाएगा. टिकट तय करने का काम आलाकमान का काम है.

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनके साथ बैठक कर जीत की रणनीति तैयार की गई.