Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पीसीसी चीफ दीपक बैज मतदाताओं से तीसरे चरण के मतदान में बढ़-चढ़ हिस्सा लेने की अपील, कहा- देश में कांग्रेस के पक्ष में दिख रहा माहौल…

रायपुर- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के मतदान में मतदाताओं से बढ़-चढ़ हिस्सा लेने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से चर्चा में देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल दिखने की बात कही. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में आज चुनाव प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन है. देश-प्रदेश के मतदाताओं ने जिस प्रकार से प्रथम और द्वितीय चरण में बढ़-चढ़ कर मतदान किया था. प्रदेश के मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए. देश में अपनी प्रिय सरकार बनानी चाहिए. ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केन्द्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

बैज ने कहा कि भाजपा ने देश में भेद-भाव के अलावा कुछ नहीं किया. अभी देश में मंदिर के नाम वोट मांगने का काम किया है. कांग्रेस के घोषणा पत्र के जरिए हमने देश में हर वर्ग के साथ न्याय हो, इसलिए हमने 5 न्याय गारंटी देश के लोगों को दी.