Special Story

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Shiv Mar 15, 2026 1 min read

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम…

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर…

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

PCC चीफ बैज बोले – नक्सली समझ तीन ग्रामीणों पर पुलिस ने चलाई गोली, राज्यपाल से की मुठभेड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग

रायपुर- राज्यपाल से मुलाकात के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, आज राज्यपाल छत्तीसगढ़ से मुलाकात हुई. विगत दिनों हुई कोयलीबेड़ा नक्सली मुठभेड़ फर्जी मुठभेड़ थी, इसकी जांच को लेकर चर्चा हुई. गांव के तीन युवक मुठभेड़ में मारे गए. तीनों मृतक लकड़ी लेने जंगल गए थे. उन्हें नक्सली समझ गोली मार दी गई. अब इस फर्जी मुठभेड़ को सही साबित करने का प्रयास क्रिया जा रहा है.

बैज ने कहा, तीनों मृतक मनरेगा मजदूर थे. मृतकों का आधार कार्ड, राशन कार्ड सब है. फिर भी मृतकों को नक्सली बताया जा रहा है. कांग्रेस की जांच दल इस पूरे मामले की जांच की, जिसमें यह मुठभेड़ फर्जी पाया गया. इस मामले की शिकायत हमने राज्यपाल से की है. राज्यपाल से हमने हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने की मांग की है. राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच करवाएंगे.

महातारी वंदन का डेट बढ़ाने पर बैज ने कहा – भाजपा पूरी तरह फेल

महतारी वंदन योजना की तारीख आगे बढ़ने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में प्रत्येक शादीशुदा महिलाओं को योजना का लाभ देने का वादा किया था. चाहे मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री या फिर कलेक्टर का परिवार हो सबको लाभ देने की बात कही थी, लेकिन सरकार बनने के बाद सिर्फ एपीएल, बीपीएल ,नौकरी, टैक्स पेयर की बात कर बांटने में लग गए हैं, ताकि ज्यादा लोगों को लाभ न मिले. उनको पता है आक्रोश बढ़ेगा सामने चुनाव है, इसलिए तारीख बढ़ाते जा रहे. बीजेपी पूरी तरीके से फेल हो गई है. मोदी की गारंटी पूरी तरीके से फेल हो चुकी है. बीजेपी बुरी तरीके से डरी हुई है इसलिए डेट पर डेट दी जा रही है.