Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री राजवाड़े के कुपोषण वाले बयान पर पीसीसी चीफ बैज का पलटवार, कहा-

रायपुर। मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के कुपोषण वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मंत्री राजवाड़े अभी नए-नए मंत्री बनी हैं. सत्ता का सुख भोग रही हैं. पहले अपने जेठ जी को संभाल लें. कांग्रेस ने कुपोषण मुक्ति के लिए बेहतर काम किया है, अब हालात संभल नहीं रहे हैं. दूसरों पर आरोप लगाने से अच्छा है अपना काम करें, फिर बात करें. 

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि 400 पार कहने वाली और मिस कॉल वाली पार्टी 240 में सिमट गई. अब यह बैसाखी वाली सरकार हो गई है. देश में घटते जनाधार को देखते हुए सदस्यता अभियान चला रही है. देश की जनता ने ठान लिया है कि मोदी को बाहर करना है. भाजपा डरी हुई है इसलिए सदस्यता अभियान चला रही है.

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तीजा पोला त्योहार के दौरान सीएम निवास में भव्य आयोजन किया जाएगा. इस पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि तीजा-पोरा छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार है. कांग्रेस शासन में सभी पारंपरिक त्योहार धूमधाम से मनाये जाते थे. यह सरकार हमारी फोटो कॉपी कर रही है.