Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेत माफियाओं के बढ़ते हौसले पर PCC चीफ बैज ने सरकार को घेरा, कहा – कितना मिल रहा कमीशन… गृहमंत्री शर्मा बोले – दोषियों पर होगी कार्रवाई

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं के बढ़ते हौसले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा, अवैध रेत खनन में विधायक, मंत्री की संलिप्तता है. पीसीसी चीफ बैज ने सवाल उठाया है कि जो नेता चुप बैठे हैं उसे कितना कमीशन मिल रहा? वहीं इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है.

बैज ने कहा, खुलेआम सरकार रेत माफियाओं को संरक्षण दे रही इसलिए गोलियां चलाई जा रही. गृह मंत्री बस्तर में पिकनिक मना रहे हैं. रेत घाेटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला होगा.

प्रदेश में रेत माफियाओं के आतंक पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि राजनांदगांव की घटना पर आईजी से बात हुई है. जो भी दोषी होगा उसे दंड जरूर मिलेगा. वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि प्रदेश में माफियागिरी नहीं चलेगी. अपराधी कितना भी बड़ा हो, उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी. छत्तीसगढ़ में किसी माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा. कानून को अपने हाथों में लेने वालों के ऊपर कठोर कार्रवाई होगी.

ये है पूरा मामला

राजनांदगांव जिले में अवैध खनन रोकने गए लोगों पर रेत माफिया ने 6 राउंड गोली चलाई और जमकर मारपीट भी की, जिसमें तीन युवक घायल हुए हैं. रोशन मंडावी के सिर को छूकर गोली निकल गई, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. वहीं दो अन्य युवक भी घायल हैं. तीनों की हालत फिलहाल सामान्य है. मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहड़ गांव का है. पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं हाल ही में गरियाबंद जिले में रेत माफियाओं ने अवैध रेत खनन की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था. फायरिंग भी की थी.