Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नक्सल सरेंडर पर PC : सीएम साय ने कहा- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में एक करोड़ के इनामी CPI (माओवादी) के शीर्ष नेता और केंद्रीय समिति सदस्य रामधेर मज्जी ने अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण किया. इस सरेंडर पर आज राजनांदगांव के न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुआ, जिसमें सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।

सीएम साय ने कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है। सीसी मेंबर रामधेर अपने 12 साथियों के साथ सरेंडर किया है। हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज के मुख्यधारा से जुड़े हैं। रामधेर पर एक कराेड़ पांच लाख का इनाम घोषित था। साय ने कहा, हमारे जवान नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। दो सालों में 4 हजार से ज्यादा नक्सलियों का आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी हुआ है। 500 से ज्यादा माओवादी मारे गए हैं।

डबल इंजन की सरकार का मिल रहा लाभ

सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने डेडलाइन की घोषणा कर दी है कि 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा। 13 दिसंबर को सरकार के दो वर्ष पूरे होने वाले हैं। दो सालों में हमारे जवान अधिकारियों के मार्गदर्शन में बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षा बलों के जवान लगातार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहे। नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। नक्सलवाद अब अंतिम सासें ले रहा है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा, मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों के लिए हमारे प्रदेश में अच्छी पुनर्वास नीति बनाई गई है। गृहमंत्री कई प्रदेशों में अधिकारियों के साथ भ्रमण किया और नीति बनाई, उसका भी परिणाम है कि नक्सलवाद जल्द खत्म होने वाला है। इसके अलावा कई योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। नई उद्योग नीति में भी उनके लिए प्रावधान है। बस्तर के 4 सौ से ज्यादा गांव आज आबाद हो चुके हैं। प्रेस कांफ्रेंस में डीजीपी अरुण देव गौतम, नक्सल ADG विवेकानंद सिन्हा, रेंज आईजी अभिषेक शांडिल्य समेत विभिन्न समाज के लोग भी मौजूद रहे।