Special Story

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही के दौरान रायगढ़ जिले में अलसी बीज वितरण में कथित भ्रष्टाचार…

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पटवारी संघ ने डिप्टी सीएम और मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन, कहा – राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा 2023-24 पर संदेह, उच्च स्तरीय जांच कराएं…

रायपुर-  राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में विभागीय राजस्व निरीक्षक परीक्षा 2023-24 की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. संघ ने बताया कि 7 जनवरी 2024 को परीक्षा हुई थी, जिसमें प्रदेश के सभी जिले के साथियों ने आवेदन किया और परीक्षा भी दिलाई, परंतु परीक्षा उपरांत राजस्थ पटवारी संघ के साथियों ने उक्त परीक्षा के संबंध में घोर आपत्तियां प्रस्तुत की थी.

इस मामले को लेकर राजस्व पटवारी संघ की प्रांतीय बैठक 28 जनवरी को राजधानी रायपुर में आहूत की गई थी, जिसमें उच्चस्तरीय जांच कराने के संबंध में संज्ञान लेते हुए राज्य शासन को पत्राचार भी किया गया, परंतु राज्य शासन ने इस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की. परिणामस्वरूप राजस्व निरीक्षक परीक्षा का परिणाम 29 फरवरी काे घोषित किया गया. राजस्व निरीक्षण प्रशिक्षण वर्ष 2024 के लिए चयन सूची में 216 को चयनित किया गया है, जिसकी सूची पत्र के साथ संलग्न है. सूची में जिलेवार संख्यात्मक जानकारी प्रस्तुत की गई, जो संदेहास्पद है. कई जिलों से भारी संख्या में तथा कुछ जिलों से केवल नाममात्र का चयन कही न कही निष्पक्ष परीक्षा आयोजन में संदेह को जन्म दे रहा है.

पटवारी संघ ने मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आचार संहिता के दौरान सभी पटवारी चुनाव कार्य में संलग्न थे और आयुक्त कार्यालय विभागीय परीक्षा के विभिन्न चरणों की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान ही पात्र अपात्र सूची, दावा आपत्ति मंगवाया गया. 2019 बैच के अनेक साथियों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया. वर्तमान मंत्रीमंडल का गठन ही नहीं हुआ था और विभागीय परीक्षा को शासन के संज्ञान में लाए बिना संचालक ने परीक्षा आयोजित कराई, यह कही न कही निम्न परीक्षा को संदेहास्पद बना रहा है.

पटवारी संघ ने आगे लिखा है कि आपकी सरकार पर लोगों ने बहुत ही भरोसा जताया है. जिस परिणाम के साथ आज आप सत्ता में हैं राजस्व पटवारी संघ का भी आपकी सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार आपने सीजीपीएससी परीक्षा पर संज्ञान लेते हुए कार्यवाही प्रारंभ की है. इसी प्रकार विभागीय राजस्व निरीक्षक परीक्षा पर संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही कर योग्य परिक्षार्थियों के साथ न्याय करेंगे. विभागीय राजस्व निरीक्षक परीक्षा 2023-24 पर आवश्यक जांच कराएं.

डिप्टी सीएम और मंत्रियों से मुलाकात करने वालों में राजस्व पटवारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष भागवत कुश्यप के नेतृत्व में, कार्यकारी अध्यक्ष ज्योतिष सर्वे, प्रांतीय सचिव शिवकुमार साहू, सतीश चन्द्राकर, रायपुर जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी, सहसचिव मुरलीवाला राजा, सरोज कपूर शामिल थे.