Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पटवारी, आर.आई., ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और पंचायत सचिव करेंगे डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी का परीक्षण

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं गिरदावरी के मोबाइल च्ट ऐप से सत्यापन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत एग्री स्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे / भूईंया सॉफ्टवेयर में दर्ज फसल प्रविष्टियों का 05 प्रतिशत रैंडम सत्यापन मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। यह कार्य तीन स्तरों पर होगा। इसी संबंध में आज रायपुर जिले में अपर कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रथम चरण में चयनित खसरों का सत्यापन कलेक्टर द्वारा नामित राजस्व और कृषि विभाग के फील्ड अधिकारी करेंगे। यदि प्रविष्टि गलत पाई जाती है तो उसे भौतिक सत्यापन के आधार पर 31 अक्टूबर 2025 तक सुधारना होगा। अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि जिले में कुल 53 हजार खसरों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए 15 अक्टूबर तक की समय-सीमा तय की गई है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिले के पटवारी, आर.आई. और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शामिल हुए।