Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ पार्टी करेगी कार्रवाई, कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में फैसला

रायपुर।  छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राजीव भवन में आज अहम बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई. इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत कई नेता मौजूद रहे. चुनाव के दौरान अपने ही पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पर अब कार्रवाई की तैयारी है. 

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में शराब घोटाले के संबंध में ईडी की कार्रवाई और पीसीसी चीफ दीपक बैज के घर पर रेकी मामले को लेकर चर्चा. आज विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद आगे की रणनीति को लेकर बातचीत की गई. इस दौरान नगरीय निकाय चुनावों में मिली हार का ठीकरा पीसीसी चीफ पर फोड़ने वाले पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा को लेकर कार्रवाई की मांग की गई. बैठक में सर्वसम्मति से विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया गया है. 

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर भी कार्रवाई की मांग उठी. बिलासपुर के दोनों जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय को शो-कॉज नोटिस भेजने का फैसला बैठक में लिया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में मिली हार को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने नेतृत्व पर सवाल उठाया था. 

बता दें कि कुलदीप जुनेजा ने कहा था कि संगठन कमजोर रहा है. निर्दलीय लोगों को बिठाने में पार्टी विफल रही, पोलिंग पांच बजे समाप्त हुई और 18 लोगों को प्रवेश दें दिया गया, किसके बोलने से प्रवेश किया गया? ये सभी चुनाव हारने का कारण हैं. वहीं उन्होंने यह भी  कहा था कि चार चुनाव हारने के बाद भी यदि इस्तीफ़ा मांगा जाए तो शर्म की बात है. नैतिकता नाम की भी कोई चीज होती है, दीपक बैज को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए. कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जरूरी है. कांग्रेस संगठन में बदलाव बहुत जल्द होना जरूरी है.