Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर पीआईबी रायपुर को संसदीय राजभाषा समिति का संतोषजनक कार्य प्रमाणपत्र

रायपुर। राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने के लिए पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर को राजभाषा संसदीय समिति के निरीक्षण के उपरांत संतोषजनक कार्य करने का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि पत्र सूचना कार्यालय द्वारा भारत सरकार की राजभाषा नीति के सफल क्रियान्वयन, हिंदी के व्यापक प्रयोग तथा सरकारी संचार को जनसामान्य के लिए अधिक सहज एवं प्रभावी बनाने के सतत प्रयासों का परिणाम है।

राजभाषा संसदीय समिति द्वारा किए गए इस निरीक्षण के दौरान पत्र सूचना कार्यालय में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समग्र समीक्षा की गई। समिति ने कार्यालयीन पत्राचार, प्रशासनिक एवं तकनीकी कार्यों, प्रेस विज्ञप्तियों, प्रकाशनों, डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदी के प्रयोग, द्विभाषी व्यवस्था के अनुपालन तथा राजभाषा अधिनियम एवं नियमों के पालन की विस्तार से जांच की। निरीक्षण के उपरांत समिति ने यह पाया कि पत्र सूचना कार्यालय द्वारा राजभाषा से संबंधित सभी निर्देशों का गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ पालन किया जा रहा है।

इस अवसर पर रायपुर में आयोजित संसदीय राजभाषा दूसरी उपसमिति की समीक्षा बैठक में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से संयुक्त सचिव आर. के. जेना तथा उप निदेशक तरुण कुमार उपस्थित रहे। पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर की ओर से अपर महानिदेशक डॉ. संजय रॉय तथा उपनिदेशक रमेश जायभाये ने बैठक में सहभागिता की। पत्र सूचना कार्यालय मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से राजभाषा का कार्यभार संभाल रहीं उपनिदेशक रेखा रानी सूर्य बैठक में उपस्थित रहीं।

अपर महानिदेशक डॉ. संजय रॉय ने बताया कि राजभाषा हिंदी केवल एक औपचारिक दायित्व नहीं, बल्कि जनसंचार का सशक्त माध्यम है। पत्र सूचना कार्यालय का प्रयास है कि केंद्र सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों से संबंधित सूचनाएं सरल, सहज और प्रभावी हिंदी में अधिकतम लोगों तक पहुंचें। उपनिदेशक रमेश जायभाये ने राजभाषा के प्रभावी उपयोग के लिए कार्यालय द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी दी।

संयुक्त सचिव आर. के. जेना ने पत्र सूचना कार्यालय द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजभाषा के सफल कार्यान्वयन में पीआईबी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह कार्यालय सरकारी संचार को जनोन्मुखी बनाने में प्रभावी योगदान दे रहा है।

इस निरीक्षण से पूर्व राजभाषा संसदीय समिति को सौंपे जाने वाले अभिलेखों एवं रिपोर्ट तैयार करने में पत्र सूचना कार्यालय मुख्यालय, नई दिल्ली से प्रदीप कुमार, सहायक निदेशक, एवं राजीव कुमार कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। वहीं पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के कार्यालय से आशुलिपिक परमानंद साहू ने भी राजभाषा से संबंधित दस्तावेजों एवं रिपोर्ट तैयार करने में सहयोग प्रदान किया।

निरीक्षण एवं बैठक के उपरांत राजभाषा संसदीय समिति द्वारा संतोषजनक कार्य का प्रमाणपत्र प्रदान किए जाने पर पत्र सूचना कार्यालय मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से राजभाषा का कार्यभार संभाल रहीं उपनिदेशक रेखा रानी सूर्य ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे संगठन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

राजभाषा संसदीय समिति से प्राप्त यह प्रमाणपत्र पत्र सूचना कार्यालय के लिए गौरव का विषय है और यह उपलब्धि भविष्य में भी राजभाषा हिंदी के अधिक व्यापक, सशक्त और प्रभावी प्रयोग के लिए प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।