Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तीसरे चरण के चुनाव के लिए सड़कों पर उतरी पैरामिलिट्री फोर्स, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

दुर्ग-  छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए भिलाई और वैशाली नगर विधानसभा में पैरामिलिट्री फोर्स ने अपनी धमक दिखाई. भिलाई नगर और वैशाली नगर में निकले फ्लैग मार्च का लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया. वहीं आइटीबीपी, बीएसएफ और सीआईएसएफ के अधिकारी और जवानों ने भी लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया और उन्हें गले से लगाया.

इस दौरान एडिशनल एसपी सुखनन्दन राठौर ने कहा कि पब्लिक को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए आज विजिबल पुलिसिंग के तहत पैदल मार्च निकाला जा रहा है. लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और सभी मतदाता मतदान करने को लेकर उत्साहित भी है.

भिलाई पहुंचे सेंट्रल फोर्स CRPF के अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दो चरण के चुनाव पूरे कर चुके हैं और अब भिलाई पहुंचे हैं. उन्हें यहां का माहौल काफी अच्छा लग रहा है और लोग भी काफी सहयोग कर रहे हैं. बता दे कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए जिले में आइटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ की 16 कंपनियों के लगभग 2000 से अधिक जवान दुर्ग पहुंचे हैं. ये 1509 मतदान केंद्रों में सुरक्षा के जिम्मेदारी निभाएंगे.