Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले पेपर गैंग का भंडाफोड़: रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी बिलासपुर ने ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले पेपर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए हैं। पकड़े गए तीनों चोरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों के जीआरपी थानों में पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2024 को गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर लोकल ट्रेन में यात्रा के दौरान इन चोरों ने एक महिला यात्री के पर्स का चैन खोलकर उसमें से एक गले का हार, कान की बाली एवं पायजेब के जेवरात चुरा लिए थे। इसके बाद महिला ने RPF से चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इस दौरान टीम जनरल बुकिंग काउंटर में रिपीटर यात्रियों में से कुछ संदिग्धों की लगातार निगरानी कर रही थी। आज, यानी बुधवार 27 नवंबर की शाम, बिलासपुर रेलवे स्टेशन नंबर 1 पर गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-तितलागढ़ लोकल खड़ी थी। इस दौरान हावड़ा छोर पर खड़े 3 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, इस दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

तीनों ट्रेनों में घूम-घूमकर करते थे यात्रियों का सामान चोरी

बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी बिलासपुर के हत्थे चढ़े आरोपियों का नाम अमर कुमार मंडल (35), विशाल कुमार पासवान (36), और सदानंद कुमार मंडल (22) है, जो बिहार के मुंगेर और भागलपुर जिलों के रहने वाले हैं। पूछताछ में इन चोरों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेनों में घूमकर यात्रियों का सामान चोरी करते थे। चोरों ने बताया कि वे चोरी किए गए जेवरात मुंगेर ले जाकर ठेले वालों को बेचते थे। जीआरपी बिलासपुर ने शातिर चोरों के कब्जे से लोकल ट्रेन से चोरी किया गया सोने का हार, इयर रिंग और चांदी की पायजेब बरामद किया है। इन आरोपियों के खिलाफ जीआरपी थाना बिलासपुर में BNS की धारा 305(C) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।