Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बढ़ते अपराध पर पंकज झा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, एक्स पर लिखा –

रायपुर।     सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, अब जांजगीर-चांपा में कांग्रेस पार्षद ने युवक की हत्या की है. इससे पहले गुरु प्रकाशमुनि के आश्रम पर कांग्रेसियों ने हमला किया. बलौदबाजार में कलेक्टर/एसपी का कार्यालय जलाकर हिंसा किया जाना, जिसमें विधायक की संलिप्तता के इतने मजबूत साक्ष्य हैं कि उनकी जमानत तक नहीं हो पा रही है. कांग्रेस को नीरज जी के शब्दों में यही कहा जा सकता है, आग लेकर हाथ में पगले जलाता है किसे, जब न ये बस्ती रहेगी, तू कहां रह पायेगा!

पंकज झा ने एक्स पर लिखा है कि रायपुर जेल प्रांगण में गोलीबारी मामले में दो शांतिदूत गिरफ्तार हुए हैं. सूरजपुर में पुलिस अधिकारी की पत्नी और बच्ची की कांग्रेस के बड़े नेता ने जघन्य हत्या की. सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. हर जगह अपराध को कांग्रेस के लोगों द्वारा अंजाम देना और फिर उस अपराध पर हल्की और सस्ती राजनीति उसके बड़े नेताओं द्वारा करना! ऐसा लगता है कि भूपेश बघेल और उनकी पार्टी ने सत्ता में रहते हुए पूरे पांच वर्ष अपने लोगों को अपराध की ट्रेनिंग देने में ही खर्च किया है. आज कांग्रेस पार्टी मानो जरायम पेशा वाले लोगों का गिरोह मात्र होकर रह गई है.

पंकज झा ने कहा, आज भी दुर्भाग्य से प्रदेश में कांग्रेस का एक बड़ा जनाधार है, लेकिन जनता द्वारा मिली उस ताकत का उपयोग कांग्रेस यहां भी केवल अराजकता और आतंक फैलाने में कर रही है. दुःख की बात यह है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी कुछ करने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी स्वयं अपनी निरंतर हार की बौखलाहट में सरगना जैसा व्यवहार कर रहे हैं. कांग्रेस को नीरज जी के शब्दों में यही कहा जा सकता है, आग लेकर हाथ में पगले जलाता है किसे जब न ये बस्ती रहेगी, तू कहां रह पायेगा!

पंकज झा ने एक फोटो साझा करते हुए लिखा है – फोटो रायपुर जेल प्रांगण में गोलीबारी करने वाले तीन अपराधियों में से एक का बताया जा रहा है, दो गिरफ्तार हो चुके हैं. क्या तीसरे को ‘संरक्षण’ में छिपा कर रखा गया है? सवाल तो बनता है.