Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा – बस्तर में धर्मांतरण का सबसे ज्यादा खतरा, छत्तीसगढ़ में निकालेंगे पदयात्रा, जशपुर में चर्च के सामने करेंगे कथा

बिलासपुर। बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज बिलासपुर पहुंचे हैं. पं. शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर कहा, भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है, इसलिए आगामी समय में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे. जशपुर में कथा करेंगे. यहां एशिया का सबसे बड़ा चर्च है, उसके ठीक सामने कथा करेंगे. 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा करेंगे.

मीडिया से बातचीत करते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है. प्रभु श्रीराम का ननिहाल आकर प्रसन्नता हुई. बस्तर में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान को लेकर पंडित शास्त्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को साधुवाद दिया है.

मुख्यधारा में लौटें नक्सली, हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा भारत : शास्त्री

पं. शास्त्री ने नक्सलियों से आग्रह किया है कि भारत को भारत रहने दें. मूलधारा में आकर भारत की परंपरा के साथ कदम मिलाकर चलें, ताकि विदेशी ताकतों से लड़ सकें और भारत को अखंड बनाया जा सके. उन्होंने कहा, भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा. हमने प्लान बना दिया है. संतों का कमंडल बागेश्वर धाम से निकलेगा.