Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पंडवानी गायिका तीजन बाई AIIMS में भर्ती

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री- पद्मभूषण-पद्मविभूषण से सम्मानित तीजन बाई को बेहतर इलाज के लिए आज रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया। बता दें कि शनिवार को अपने रायपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीजन बाई की बहु को फोनकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। अब प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें एम्स में भर्ती कराया है।

एक नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉक्टर तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए फोन पर उनकी बहू रेणु से बात की थी। इस दौरान रेणु ने बताया था कि तीजन बाई का स्वास्थ्य खराब है। तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ा हुआ है, शरीर में कमजोरी है, खाने-पीने में दिक्कत हो रही है। इस पर प्रधानमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा था कि उनका ध्यान रखिए। बातचीत में पीएम ने कहा था कि कोई भी जरूरत हो, निसंकोच बताना।