Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पंचायत चुनाव : गरियाबंद में भाजपा की बढ़त, जिला पंचायत की दोनों सीटों पर फिर मिली जीत

गरियाबंद।    पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गरियाबंद जिला पंचायत की दोनों सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया है. अब तक 6 सीटों के चुनाव में से 4 पर भाजपा बढ़त बनाई हुई है. यहां कुल 11 सीटे हैं. इसमें से 7 सीट पर भाजपा के आने का अनुमान लगाया जा रहा है.

जिला बनने के बाद पहली बार जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते दिखाई दे रहा है. गरियाबंद जिले के दूसरे चरण का मतदान बीती रात संपन्न हुआ. यहां जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 व 5 के लिए मतदाताओं ने मतदान किया था. देर रात ढाई बजे तक परिणाम आए, जिसके मुताबिक क्षेत्र क्रमांक 4 से भाजपा के लेखराज ध्रुवा ने 7 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की. उनका मुकाबला भाजपा से बागी संतराम से ही था. कांग्रेस इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही, जबकि क्षेत्र क्रमांक 5 में कांटे के मुकाबला के बीच भाजपा के शिवांगी चतुर्वेदी ने 500 मतों से जीत दर्ज की है. कांग्रेस के रजनी चौरे ने अंतिम चरण के मतगणना तक शिवांगी को टक्कर देती रही. अंतिम दो बूथों के परिणाम में रात 2 बजे ही यह तय हो पाया कि जीत किसकी हो रही है. इससे पहले तक आ रहे परिणाम में सस्पेंस बरकरार था.

भाजपा के खाते में कुल 7 सीटें आने का अनुमान

अब तक संपन्न हुए चुनाव में भाजपा को क्षेत्र क्रमांक 4, 5, 6 और 9 में सफलता मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक क्रमांक 2, 3 और 10 से भाजपा के पक्ष में परिणाम आ सकते हैं, जबकि 11 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी का भाजपा के बागी से ही कांटे का मुकाबला है. क्षेत्र क्रमांक 7 में कांग्रेस और 8 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.

इस बार भी क्षेत्र क्रमांक 9 होगा जिला पंचायत का लक्की नंबर

जिला अध्यक्ष के लिए एससी मुक्त आरक्षण है. क्षेत्र 9 से भाजपा के गौरी शंकर कश्यप जीतकर आए हुए हैं. क्रमांक 1 को छोड़कर अन्य 4 सीटों में भी एससी का कोई विकल्प नहीं है. ऐसे में जिला अध्यक्ष के लिए युवा चेहरा 30 वर्षीय गौरी शकंर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रत्याशी हो सकते हैं. आपको बता दें कि पिछला जिला अध्यक्ष स्मृति ठाकुर भी इसी क्षेत्र क्रमांक 9 से थीं.