Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पाकिस्तान ने फिरोजपुर में दागी मिसाइल, जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टरों में ड्रोन अटैक, भारत ने नाकाम किए हमले, कई इलाकों में ब्लैकआउट

जम्मू-कश्मीर।   पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. शुक्रवार को शाम होते ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के 6 सेक्टरों उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम और पुंछ में फायरिंग शुरू कर दी है. पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल अटैक किया, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया है. जम्मू, सांबा, पठानकोट में भी ड्रोन हमला नाकाम किया गया है. अमृतसर, पठानकोट, जम्मू, श्रीनगर, अंबाला, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर सहित वेस्टर्न बॉर्डर के इलाकों में ब्लैकआउट किया गया है.

जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पाक ड्रोन दिखे हैं. फिरोजपुर बॉर्डर पर पाक की ओर से फायरिंग की जा रही है, जिसका भारत की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है. भारत ने सभी एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव किए हैं. जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक पोस्ट में कहा है कि जहां मैं हूं वहां रुक-रुककर धमाकों की आवाजें आ रही है. पंजाब के फिरोजपुर में भी एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज आ रही है. राजस्थान के पोखरण में भी हमला किया जा रहा है, जहां भारत ने पाक ड्रोन को मार गिराया है.

8 मई की रात पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हवाई हमले की कोशिश की थी. एयर डिफेंस सिस्टम से इसे नाकाम करने के साथ ही भारत ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई की थी, जिससे पाकिस्तान दहशत में है, मगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एलओसी और आईबी (इंटरनेशनल बॉर्डर) पर लगातार गोलाबारी कर रहा है.

राजस्थान के सरहदी जिलों में ब्लैकआउट

बीती रात पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद राजस्थान के सरहदी जिलों में भी हाई अलर्ट है. इन जिलों में ब्लैकआउट किया गया है. जैसलमेर में पूरे शहर की लाइट बंद है. सरहदी जिलों में कर्फ्यू जैसे हालात हैं. पंजाब के जालंधर, पठानकोट और कश्मीर रीजन के उरी में भी ब्लैकआउट किया गया है. उधर, जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान कई सेक्टर में भारी गोलाबारी कर रहा है. भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है.