Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पहाड़ी कोरवा आत्महत्या मामला : पुलिस ने फरार पटवारी समेत तीन और लोगों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के व्यक्ति के सुसाइड और फर्जी जमीन ब्रिकी मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें पटवारी राहुल सिंह भी शामिल है. इस मामले में अबतक कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

दरअसल, यह पूरा मामला ग्राम भेस्की का है, जहां पहाड़ी कोरवा भइरा कोरवा की जमीन को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सामान्य वर्ग के लोगों के नाम पर रजिस्ट्री कर दी गई थी. लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर भइरा कोरवा ने 22 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी. पीड़ित परिवार ने पहले ही राजपुर थाने और बरियों पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के चलते मामला गरमा गया.

तत्कालीन तहसीलदार सस्पेंड

प्रशासन ने तत्कालीन तहसीलदार एवं प्रभारी उप पंजीयक यशवंत कुमार को सस्पेंड कर दिया था. इस मामले में क्रशर संचालक विनोद अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.